EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही जंगल में अनियंत्रित होकर पलटी हाईड्रा, फोरलेन पर लगा लंबा जाम
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 43 66
    11 Jun 2026 09:24 AM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर कुसम्ही बाजार । एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाले के समीप मंगलवार देर रात एक हाईड्रा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। घटना के चलते कई वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब दो बजे एक हाईड्रा गोरखपुर की ओर जा रही थी। वाहन को कुशीनगर जनपद के सुकरौली खागी मुंडेरा निवासी चालक अजय यादव चला रहे थे। कुसम्ही जंगल के तुर्रा नाले के पास पहुंचते ही हाईड्रा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद फोरलेन पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात के समय बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी हुई हाईड्रा को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका और जाम समाप्त हुआ।
थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते वाहन को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना