EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भागवत कथा में भजनों की प्रस्तुति, जमकर झूमे कथा प्रेमी
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 54 65
    11 Jun 2026 07:23 AM



राजस्थान बयाना- वर्तमान में कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक मास के चलते हर तरफ भव्य धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में उपखंड क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद स्थित बगीची वाले हनुमान जी मंदिर पर 5 जून से 11 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। कथावाचन आचार्य पंडित दुष्यंत शास्त्री, नयावास ब्रह्मबाद के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा में महिला, पुरुष व बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आचार्य दुष्यंत शास्त्री द्वारा आज बुधवार को छठवें दिन गौचारण,महारास, गोपी-उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह आदि लीलाओं का सचित्र वर्णन किया। राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और नाचने लगे। भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
बता दें कथा का आयोजन बजरंग कमेटी एवं समस्त ब्रह्मबाद निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा के समापन पर 12 जून गुरुवार को मंदिर परिसर में विशाल सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
इस अवसर पर सुभाष बाबूजी परीक्षित, पूरन सिंह, झुर्री धाकड़, बिजेन्द्र धाकड़, उदय सिंह धाकड़, लेखराज धाकड़, गोविंद धाकड़, रामवीर धाकड़,छैलविहारी सिंघल, रजनीश सिंघल, रामू पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

  • ब्रह्मबाद में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय माहौल, राधा-कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु
  • भागवत कथा के छठवें दिन गौचारण, महारास और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने बांधा समां
  • बगीची वाले हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा सुनने पहुंचे सैकड़ों भक्त
  • अधिक मास में धर्ममय हुआ ब्रह्मबाद, भागवत कथा में गूंजे राधा रानी के भजन
  • 12 जून को विशाल भंडारे के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

20260611072018064334238.mp4

20260611072039127635740.mp4

20260611072122698155855.mp4

20260611072142969502530.mp4



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना