EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज गति के चक्रवाती तूफान से बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 65
    10 Jun 2026 19:56 PM



बिजली के सात दर्जन पोल टूट कर गिरे, पेड़ों के गिरने से मचा हाहाकार

लालगंज में चक्रवाती तूफान से जगह जगह हुई क्षति

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बारिश के साथ तीव्र गति से आये चक्रवाती तूफान के चलते मंगलवार की रात लालगंज क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो उठा दिखा। चक्रवाती तूफान के चलते विद्युत विभाग के कई पोल टूट कर गिर गये। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ वाराणसी समेत प्रमुख मार्गो पर भी बड़े बड़े पेड़ व डालियां गिरने से देर रात तक यातायात व्यवस्था बाधित देखी गयी। विद्युत पोलों के टूटने से लालगंज टाउन एरिया की बाजार समेत दीवानी वार्ड, अझारा वार्ड, सांई की कुटी वार्ड, बाजार खास, शीतलमऊ वार्ड, नेताजीपुरम वार्ड, पूरे टीकाराम वार्ड के साथ पूरे हरिकिशुन, वर्मा नगर, तिना, धधुआ गाजन, बाबूगंज, पूरे वंशी, सलेम भदारी, समापुर, मिश्राइनपुर, बेलहा, नया पुरवा, अगई समेत लगभग पचास से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। नगर के बाबा घुइसरनाथ रोड पर भी आधा दर्जन से अधिक बिजली के खम्भे टूट कर गिर गये। वही आकलन के मुताबिक लगभग सात दर्जन विद्युत पोल टूट गये हैं। पेड़ों तथा डालियों के गिरने से लालगंज टाउन एरिया की बाजार में कई प्रतिष्ठानो के टिन शेड क्षतिग्रस्त हो उठे। वही कई दो पहिया तथा चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। शीतलमऊ तथा दीवानी वार्ड में पेड़ गिरने से आवागमन दूसरे दिन बुधवार को दोपहर बाद तक भी बाधित देखा गया। राजेन्द्र नगर नहर मार्ग, दीवानी वार्ड, घुइसरनाथ रोड तथा कालाकांकर रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इससे देर रात तक वाहनों का इन मार्गो पर ठहराव बना दिखा। नेशनल हाइवे पर आवागमन सुचारू बनाने के लिए आधी रात तक स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी हांफते देखा गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से घरो मे पेयजल आपूर्ति की कठिनाई से बड़ी संख्या मे लोग हलाकान दिखे। लालगंज के राजेन्द्र नगर चौराहे पर आरपी ग्रैण्ड, अझारा स्थित वैष्णवी मण्डपम, अवारा होटल तथा जमुना प्रसाद टी स्टाल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अझारा वार्ड में ट्रांसफार्मर भरभराकर नीचे गिर गया। तूफान थमने के बाद से मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक मार्गो से गिरे पेड़ों को हटवाए जाने में वन विभाग व नगर पंचायत कार्यदायी संस्था को मशक्कत करते देखा गया। वहीं विद्युत विभाग भी आपूर्ति व्यवस्था की बहाली को लेकर कवायद में जुटा दिखा। तैंतीस हजार क्षमता की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा उठी देखी गयी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना