EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक — हंडिया और फूलपुर तहसील में रात होते ही शुरू होता है अवैध खनन का खेल
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    10 Jun 2026 19:49 PM




प्रयागराज। हंडिया तहसील और फूलपुर तहसील के विभिन्न इलाकों में खनन माफियाओं का आतंक चरम पर पहुंच चुका है। प्रशासनिक सख्ती के दावों के बावजूद अवैध खनन का यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।
स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही शाम के करीब 7 बजता है, उसी समय क्षेत्र में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है। इसके बाद रात भर खुलेआम अवैध खनन का सिलसिला जारी होता है। और खाली पड़ी खेतों जमीनों और नदी किनारे की मिट्टी को बड़े पैमाने पर काटकर ट्रैक्टरों में भरा जाता है और फिर उसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आती हैं। इन वाहनों की संख्या इतनी अधिक होती है कि कई बार सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। राहगीरों, खासकर बाइक और साइकिल सवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रात के अंधेरे में चल रहे इस अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। खेतों की उपजाऊ मिट्टी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे आने वाले समय में कृषि पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, अनियंत्रित खनन से जमीन धंसने और जलस्तर पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो इस अवैध खनन के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो स्थानीय स्तर पर पूरे नेटवर्क के साथ काम कर रहा है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि बिना किसी संरक्षण के इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है, जिससे प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में रात के समय विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक खनन माफिया इसी तरह कानून को धता बताते रहेंगे और कब प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई करेगा। फिलहाल क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और सभी की निगाहें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना