EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चक्रवाती तूफान की क्षतिपूर्ति व विद्युत आपूर्ति बहाली को लेकर प्रमोद व मोना ने सीएम को लिखा पत्र
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    10 Jun 2026 19:47 PM



फोटो-  विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार की शाम रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में आये भयंकर चक्रवाती तूफान एवं बारिश से हुई क्षति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है। बुधवार को मुख्यमंत्री को लिखे संयुक्त पत्र में विधायक आराधना मिश्रा तथा सांसद प्रमोद तिवारी ने तहसील क्षेत्र के काफी बड़े हिस्से में व्यापक पैमाने पर तमाम पेड़ उखड़कर गिर जाने व मकानों के टिन शेड़ो के उड़ जाने से व्यापक नुकसान की बात कही है। संयुक्त पत्र में कहा गया है कि लखनऊ-रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गो पर तमाम पेड़ गिर जाने से यातायात व्यवस्था कई घंटे बाधित हुई। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने पेड़ गिरने से कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान के साथ चक्रवाती तूफान से काफी संख्या में बिजली के खम्भे टूट कर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी है। वहीं नेताद्वय ने आम सहित कई फसलों के बड़े स्तर पर नुकसान का भी सरकार से आकलन कराने को कहा है। विधायक आराधना मिश्रा व सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरकार से बड़े पैमाने पर हुई क्षति का आकलन कराकर इस दैवीय आपदा से बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचे नुकसान को लेकर मुआवजे तथा प्राथमिकता पर विद्युत आपूर्ति अतिशीघ्र बहाल कराए जाने पर जोर दिया है। सांसद व विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ जिले के डीएम को भी भेजे गये संयुक्त पत्र में जिला प्रशासन से अपने स्तर पर व्यापक क्षति पूर्ति कराए जाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने को कहा है। नेताद्वय के लिखे गये संयुक्त पत्र की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना