EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय उपवास धरना, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    10 Jun 2026 19:47 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर, 10 जून। कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर द्वारा ब्लॉक स्तर पर उपवास धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पिछोर में आयोजित उपवास धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किया गया है, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र किसी एक दल की जागीर नहीं है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करने के लिए तैयार है।
वक्ताओं ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए जनविरोधी नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विकास पाठक, जिला अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ राजू दाऊ , वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास शर्मा, ठाकुरदास लोधी, अतुल पाराशर, विक्रम चौहान, आशीष पाल, अजय पाराशर, रामस्वरूप कुशवाहा, संतोष शर्मा, मुवीन खान, मिठुआ जाटव, रवि शर्मा, शिवगिरी गोस्वामी सहित ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा-संगठनों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाददाता राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना