EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता जागृति की मौत को लेकर साथियों में पनपा आक्रोश, किया प्रदर्शन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    10 Jun 2026 19:39 PM



फ़ोटो, लालगंज तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। प्रयागराज में महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की चिकित्सीय लापरवाही के चलते हुई मौत को लेकर बुधवार को यहां वकीलों का आक्रोश भड़क उठा। वही अधिवक्ताओं में साथी अधिवक्ता राजेश्वर यादव पर बुधवार की सुबह हुए प्राणघातक हमले को लेकर भी गुस्सा देखा गया। वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की संयुक्त अगुवाई में तहसील गेट पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। नाराज वकीलों ने एसडीएम समेत विभिन्न राजस्व एवं चकबंदी अदालतो में न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव भी पारित किया। आम सभा का संचालन महामंत्री शिवरंजन यादव व संयोजन उपाध्यक्ष नामवर सिंह ने किया। आम सभा को अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, कमलेशचंद्र तिवारी, संदीप सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, दिनेश मिश्र, शिव नारायण शुक्ल, अशोक शुक्ला, प्रमोद सिंह, केके शुक्ला, विपिन शुक्ला, विनोद मिश्र, नीरज सिंह, आशुतोष शुक्ला, राकेश पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, आनन्द मोहन श्रीवास्तव आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना