EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मंहगे आईफोन की बरामदगी के साथ दो शातिर चोर धराये, भेजे गए जेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 23 54
    10 Jun 2026 19:31 PM



एसपी के अपराध नियंत्रण अभियान में लालगंज पुलिस की कामयाबी पर अफसरों ने थपथपाई पीठ

लालगंज कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में धरे गये बदमाश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। चोरी का माल बेंचकर लिए गए दो आईफोन की बरामदगी के साथ लालगंज पुलिस ने घटना मे शामिल दो अन्य वांछित आरोपियों को धर दबोचा। जिले के एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने चोरी की घटना के खुलासे के तहत वांछित आरोपियो की तलाश के लिए टीम गठित की। थाने के दरोगा बनवारी लाल पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम द्वारा भेभौरा शिवदीन का पुरवा तालाब के पास दो संदिग्धो को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियो ने बीती पन्द्रह अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के छेमी पूरे नोती मंे हुई चोरी की घटना में खुद के भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पकड़े गये आरोपी महेशगंज थाना के नरियावां राजापुर निवासी कुनाल त्रिपाठी पुत्र रविशंकर त्रिपाठी तथा इसी गांव का आरोपी प्रिंस तिवारी पुत्र हीरामणि द्वारा बताया गया कि चोरी का माल बेंचकर दोनों ने पैतीस-पैतीस हजार कीमती दो आईफोन खरीदे थे। घटना में शामिल पुलिस द्वारा आधा दर्जन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था। बुधवार को दोनों आरोपी साथियों की गिरफ्तारी के डर के कारण वर्मा नगर से रायबरेली फरार होने को निकले थे। पुलिस टीम की सफलता पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय तथा लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के साथ सफलता लेने वाली टीम को सराहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना