EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधारोपण व हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    10 Jun 2026 18:49 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा प्रदेशभर की विधानसभाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जहांगीराबाद स्थित बालाजी मंदिर ग्राउंड में भाजपा विधायक संजय शर्मा व पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन होना हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। हवन यज्ञ में क्षेत्र की खुशहाली एवं देश की उन्नति की कामना की गई।
इस मौके पर विधायक संजय शर्मा ने इन कार्यक्रमो के जरिए केंद्र सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए हैं।
पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत, हरा-भरा पर्यावरण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश की स्थिति में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है।
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी पूर्व चेयरमैन सूरजभान माहुर, रिंकू राणा,मनोज शास्त्री, केपी सैनी, सन्तोष लोधी, सुदेश भारद्वाज, आदेश शर्मा,मनमोहन अग्रवाल,विष्णु बाबा, गगन शर्मा (नवीनगर), पिंटल गोयल, ज्ञानेश लोधी,गोपाल बंसल, विनय शर्मा ठेकेदार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना