EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीवान को बोलेरो ने कुचला, भीड़ हटाने के दौरान अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टक्कर-शरीर पर गंभीर चोटें
  • 151188511 - FULMATI 23 44
    10 Jun 2026 16:17 PM



 

 चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी बदुरहिया में ट्रेन से युवक के कटने की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के एक हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार चौरी बदुरहिया में रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर पीआरवी संख्या 5664 के हेड कांस्टेबल रजनीकांत, कांस्टेबल अनुज शर्मा और चालक कमलेश यादव मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेड कांस्टेबल रजनीकांत गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क से भीड़ को किनारे कर यातायात सुचारु कराने में लगे थे। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रजनीकांत का एक पैर टूट गया तथा शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना