देहरादून: राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। संघ ने पदोन्नति में भेदभाव, विभागीय विसंगतियों और बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था का विरोध करते हुए सरकार को अंतिम चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि मांगों पर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ ने पत्र के माध्यम से सरकार को अपनी नाराजगी से अवगत कराया है। हड़ताल से आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

