EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आदिवासी समाज ने किया माल्यार्पण
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    09 Jun 2026 19:53 PM




आलीराजपुर। क्रांतिकारी महामानव एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने "भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें" के जयघोष लगाए तथा उनके सिद्धांतों, आदर्शों एवं संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही "अपना देश में अपना राज्य" के नारे को साकार करने तथा समाज हित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, अजाक्स जिला अध्यक्ष रतनसिंह रावत, आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश, जयस के सक्रिय सदस्य विक्रम सिंह बामणिया, नितेश अलावा, करमसिंह किराड़, सम्पत धाकड़, भूरू मण्डलोई एवं विजय भयडिया सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, बंधुत्व एवं जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188740

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना