EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे भील फलिया में लगा हैंडपंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर का किया सम्मान।
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    09 Jun 2026 19:27 PM



 

आलीराजपुर, 09 जून 2026। जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। इसी क्रम में पिछली जनसुनवाई में प्राप्त पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण होने पर ग्राम गोलापलवी के भील फलिया के ग्रामीण कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर से मिलने पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। फलिया में हैंडपंप नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित अम्बाजा गांव से पानी लाना पड़ता था। पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना कठिन था। अब नवीन हैंडपंप स्थापित होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।

आभार व्यक्त करने पहुंचे ग्रामीणों ने जनजातीय समाज की पारंपरिक सामग्री चोमल एवं टोकरी भेंट कर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिससे उन्हें पेयजल की सुविधा मिल सकी।

गौरतलब है कि पिछली जनसुनवाई में विकासखंड सोंडवा की ग्राम पंचायत अम्बाजा अंतर्गत ग्राम गोलापलवी के भील फलिया निवासी केवसीय पिता अगरिया ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पेयजल समस्या से अवगत कराया था। आवेदन में बताया गया था कि फलिया में 12 से 15 परिवार निवास करते हैं और वहां लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुखराम मेडा को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर भील फलिया में नवीन हैंडपंप स्वीकृत कर उसका खनन कराया गया, जिसके बाद क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध होने लगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अपेक्षाकृत कम समय में होना प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188740

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना