EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, बाथरूम से मिला मोबाइल...
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 23 32
    09 Jun 2026 19:21 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का ऐसा खेल पकड़ा गया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वेणी माधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र निवासी अभ्यर्थी रोहित पथौरी को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस भर्ती परीक्षा की बुकलेट बरामद हुई, जिसके बाद पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।

आरोपी ने बताया कि वह एक दिन पहले परीक्षा खत्म होने के बाद यह कहकर सेंटर में घुस गया था कि उसका प्रवेश पत्र अंदर छूट गया है। इसी दौरान उसने पानी की टंकी के नीचे मोबाइल फोन और होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र छिपा दिया। अगले दिन परीक्षा के दौरान मौका मिलते ही उसने मोबाइल निकालकर बाथरूम में छिपा दिया और प्रश्न पत्र अपने पास रख लिया। करीब सवा ग्यारह बजे जब वह बाथरूम की ओर गया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों को उस पर शक हुआ। तलाशी में पुलिस भर्ती का प्रश्न पत्र बरामद होते ही अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी मौके पर पहुंचे और सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी ने बाथरूम में छिपाया गया मोबाइल भी बरामद करा दिया। इस घटना ने सरकार के नकलमुक्त परीक्षा के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय था या नहीं। रिपोर्ट चन्दन यादव 151137475



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना