EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली के करंट से मजदूर की मौत के बाद बवाल, परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया चक्का जाम
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 34 43
    09 Jun 2026 19:09 PM



प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र की सैदाबाद चौकी अंतर्गत विदा-जगतपुर के बीच बैरागिया नाला के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बैरागिया नाले के पास हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। और वहीं मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा चेरिया महुआडीह स्थित ईंट भट्ठा मालिक दीपक सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनके भट्ठे पर कार्य करने वाले विनोद कुमार भारतीय पुत्र सालिक राम भारतीय निवासी पहाड़पुर जगतपुर ट्रक की छत पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। और सूचना मिलते ही सैदाबाद चौकी प्रभारी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज भेज दिया। और घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान हंडिया इंस्पेक्टर अनूप सरोज भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोट - प्रदीप मिश्रा  151045438



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना