फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर पुलिस ने माननीय न्यायालय के एससी-एसटी एक्ट प्रकरण में पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 साल से फरार वारंटी रानू राजा पुत्र लोकपाल सिंह तोमर (21 वर्ष) निवासी नगरेला को गिरफ्तार किया।
आरोपी को सोमवार, 9 जून 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक परमाल सिंह, आरक्षक हाकिम वर्मा, प्रदीप नरवरिया, जितेन्द्र गुर्जर एवं धर्मेन्द्र लोधी की सराहनीय भूमिका रही। संवाददाता राजू जाटव पिछोर
