EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस परीक्षार्थियों की सेवा में आगे आए समाज सेवी शिवा विजय, भोजन व ठहरने की व्यवस्था का किया प्रबंध
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 54
    09 Jun 2026 18:54 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं की सुविधा के लिए समाजसेवी शिवा विजय ने सराहनीय पहल की है। मथुरा में आयोजित हो रही परीक्षा में शामिल होने के लिए जहांगीराबाद, औरंगाबाद, शिवाली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जहांगीराबाद में आरडीपीडी गर्ल्स पीजी कॉलेज, शिवाली में नैन सिंह इंटर कॉलेज व औरंगाबाद में मंडी के सामने बस उपलब्ध कराई गई हैं। जिनका समय निर्धारित किया गया हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समाजसेवी शिवा विजय द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बताया जा रहा हैं कि हजार से अधिक संख्या में अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ लेंगे।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित आवागमन के लिए बसों की समुचित व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही मथुरा पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया, जिससे दूर-दराज से आने वाले युवाओं को राहत मिली।
परीक्षा से पूर्व शिक्षकों व सहयोगियों द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। इस पहल से अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास दिखाई दिया और उन्होंने इस अनोखी व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता जताई।
समाजसेवी शिवा विजय ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का भविष्य निर्माण में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यदि छोटी-सी मदद से किसी अभ्यर्थी को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता मिलती है, तो यह सबसे बड़ा संतोष है।
वहीं परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के लिए इस तरह की पहल बेहद उपयोगी है। क्षेत्र में शिवा विजय द्वारा किए गए इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना