जौनपुर। पिछले कुछ दिनों से मौसम मिजाज हर रोज बदल रहा है। सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही भले रही लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान रहा।जून की शुरुआत में मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज की तपिश लगातार बढ़ती रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिला अस्पताल में उपचार के लिए 988 मरीज पहुंचे। दोपहर तक भीड़ रही।अगले दो दिन तक पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी राज्य मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद तापमान में फिर वृद्धि होगी। अगले दो दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस भी बनी रहेगी, उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव होगा। बारिश तंत्र के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकस्वास्थ्य के रखें विशेष ध्यान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार यादव ने सलाह दी कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में निकलते समय सिर को ढकें, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाकर दवा जरूर लें। गर्मी का असर सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ दुकानदारों और खुले में काम करने वाले लोगों पर दिखाई दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
