गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के एक निवासी ने नगर निगम से शिकायत करते हुए सोसायटी में नगर निगम द्वारा लगाए गए पंप से हाई टीडीएस (TDS) के मिलने वाले पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
शिकायतकर्ता गौरव बंसल ने नगर आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सोसायटी में हार्ड टीडीएस पानी लगभग 750 का स्तर आ रहा है तथा घर पर लगे आरओ भी जल्दी ही चोक हो जाते हे। निवासी गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं, उनका कहना है कि इस कारण निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि पानी की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में भी आरडब्ल्यूए (RWA) को अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। जबकि बड़ी संख्या में निवासी इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा मौके पर जाकर पानी की जांच नहीं की गई तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर यह लिख देते हैं कि हमने RWA को मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया जो की बहुत गलत है, RWA को लिखित में निर्देश दिए जाएं और मौके पर आकर पानी की जांच की जाए।
गौरव बंसल ने नगर निगम से मांग की है कि सोसायटी में उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला अधिकारी गाजियाबाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को भी प्रेषित की गई है।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
