जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क, प्रतीक्षा स्थल तथा सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता से करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट चन्दन यादव 151137475