EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वीएन आईटीआई कॉलेज में रोजगार का सुनहरा अवसर, जल जीवन मिशन की प्लेसमेंट ड्राइव में उमड़े युवा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Jun 2026 20:17 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में वीएन आईटीआई कॉलेज, पहाड़पुर में सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने नई उम्मीदें जगाईं। रोजगार की तलाश कर रहे प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह आयोजन किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं रहा, जहां अभ्यर्थियों ने अपने हुनर और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की ओर से इंजीनियर जनार्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायक अभियंताओं की टीम ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी, व्यवहारिक समझ और कार्य क्षमता का गहन मूल्यांकन किया गया। कुल 43 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों के सहयोग से प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्राचार्य आनंद गिरि ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक है जब वह युवाओं को रोजगार से जोड़ सके। जल जीवन मिशन द्वारा आयोजित यह कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगा और चयनित अभ्यर्थियों को अपने करियर की नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। कॉलेज प्रबंधन ने जल जीवन मिशन की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे कैंपस प्लेसमेंट ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना