फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गुलावठी में भीषण गर्मी के बीच हुई बूंदाबांदी से एक बार फिर मरीज की संख्या में इजाफा हुआ है। हमारी टीम ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और मरीजों से इसी मुद्दे पर जानकारी ली तो पता चला की कस्बा गुलावठी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी मरीजों की लाइन लगी हुई हैं। चिकित्सक लगातार मरीजों को डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए समय-समय पर पानी पीते रहने और गर्मी में सिर पर कपड़ा ढक कर धूप से बचने तथा अनावश्यक कार्यों से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। जबकि सुविधाओं की बात की जाए तो गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद मिली। मरीजों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं तथा बैठने के लिए बाकायदा सीटों का इंतजाम है तथा गर्मी से बचाव के लिए पंख चलाए जा रहे हैं। अस्पताल में मरीज भी सुविधाओं से काफी खुश नजर आए और मरीजों ने चिकित्सकों की मेहनत की सरहाना की। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
