फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी9 भारतवर्ष के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे स्वर्गीय गिरजेश मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गिरजेश मिश्रा एक कुशल, निर्भीक, कर्मठ और संवेदनशील पत्रकार थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।
बैठक में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रीतेश मिश्रा के बड़े भाई एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरजेश मिश्रा के निधन के साथ-साथ पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता की माताजी तथा धर्मराज सरोज के भाई के आकस्मिक निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए तथा एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय, महामंत्री दिलशाद आलम, शहर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, विनोद सिंह, ओ.पी. गुप्ता, राम प्रताप विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल, डॉ. सतीश यादव, डॉ. अरविंद कुमार, मुकेश उपाध्याय, कृपाशंकर चौधरी, संजय कश्यप, धनंजय पांडेय, सुनील चंद, मुंजेश प्रजापति, जसवीर मोदनवाल , धीरज पांडेय, विनोद गुप्ता, राजेश वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, अर्जुन पासवान, कमलेश पासवान, विश्वनाथ यादव, राजेश जायसवाल, गंगा सागर जायसवाल, राजन ओझा, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985
