बेलघाट क्षेत्र के विधनापार गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह पर लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। एसएसपी रहे गौरव ग्रोवर ने भानु पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
भानु के ऊपर गोरखपुर के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई वारदातों में अभियुक्त था। एसटीएफ के मुताबिक भानू पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। लगातार बढ़ते अपराधों में और कांट्रैक्ट किलिंग में नाम आने की वजह से पुलिस के साथ एसटीएफ के नजरों में चढ़ गया था।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोरखपुर निवासी भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। भानु पर विभिन्न जनपदों में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये के इनाम भी घोषित थे।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज एसटीएफ ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान भानु के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में भानु को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511
