EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरागढ़ के ग्राम सौरा मे दुर्गा मन्दिर अज्ञात चोर मंदिर से घंटे चोरी कर ले गए
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 0 0
    08 Jun 2026 15:28 PM



खैरागढ़ बीते रविवार 7/6/26 मध्य रात्रि  के ग्राम सौरा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अज्ञात चोर मंदिर से घंटा चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सौरा के दुर्गा मंदिर की देखरेख कर रहे राम भरोसी बाबा को रविवार, 7 जून 2026 की सुबह मंदिर का घंटा गायब मिला। उन्होंने तत्काल गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताया।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस सहायता वाहन कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना