उत्तराखंड,गदरपुर मौर्य अकैडमी गदरपुर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अपने ज्ञान को परखो, और आकर्षक पुरस्कार जीतो, कार्यक्रम का आयोजन 6 जून को सायं काल 4.00 बजे मौर्य अकैडमी अमरपुरी गदरपुर में आयोजित किया गया था। जहां क्षेत्र के सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभा किया।
जानकारी देते हुए मौर्य अकैडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मौर्य अकैडमी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करके बच्चों का उन्होंने उत्साह बढ़ाया तथा अपने जीवन में छोटे-छोटे बेसिक क्लियर करने के बारे में समझाया क्योंकि हमारी रोज के जीवन में काम आते हैं यही बेसिक सामान्य ज्ञान के प्रश्न आगे चलकर कंपटीशन में भी बहुत काम आता है।
बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1100, द्वितीय पुरस्कार 500 एवं तृतीय पुरस्कार 251 दिए जाने के साथ 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया टॉप 20 प्रतिभागी बच्चों को क्रिकेट कोचिंग में 30 प्रतिशत और कंप्यूटर कोर्स में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी । वहीं सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर और क्रिकेट प्रशिक्षण में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
उन्होंने 6 जून 2026 शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम आज दिनांक 8 जून 2026 को घोषित किया , जोकि इस प्रकार है *15 से 18 साल के ग्रुप में*
*प्रथम स्थान ब्रह्मजोत सिंह
द्वितीय स्थान अर्जुन
तृतीय स्थान अमृत संधू
*13 से 15 साल के ग्रुप में*
प्रथम स्थान अनंत नागपाल
द्वितीय स्थान अभिनव कुमार
तृतीय स्थान कार्तिक चौहान
*12 साल के ग्रुप में*
प्रथम स्थान अन्वी वर्मा
द्वितीय स्थान प्रियांशु खेड़ा
तृतीय स्थान अब्राहम हुसैन और अगमजोत सिंह
साथ ही मौर्य अकैडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार ने स्टूडेंट्स से , मौर्य अकैडमी से क्रिकेट कोचिंग और कंप्यूटर कोर्स करने की अपील की गई है।

2026060815184647780328.mp4




