EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फर्जी IAS: नौकरी दिलाने और टेंडर के नाम पर करोड़ों की ठगी, लगा गैंगस्टर-अब जब्त होगी संपत्ति
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    08 Jun 2026 14:39 PM



 

 सरकारी नौकरी और ठेके दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी फर्जी आईएएस और उसके गिरोह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस उनकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है
 दरअसल, यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक कारोबारी के पास से रेलवे स्टेशन पर करीब एक करोड़ रुपये बरामद हुए थे। जांच के दौरान ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया था कि फर्जी आईएएस ने टेंडर के नाम पर भी कारोबारी से रुपये लिए थे।
 कारोबारी मुकुंद माधव की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 10 दिसंबर 2025 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी ललित किशोर, उसके साले अभिषेक कुमार और गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी परमानंद गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
 तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.15 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र, कूटरचित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना ललित किशोर खुद को 'गौरव कुमार सिंह' नामक आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था।
 उसका साला अभिषेक कुमार खुद को आईएएस का स्टेनो और परमानंद गुप्ता गनर बताकर भरोसा जीतते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह सरकारी विभागों में पहुंच और प्रभाव का दावा कर बेरोजगार युवाओं और कारोबारियों को नौकरी और ठेका दिलाने का लालच देता था।
 विश्वास पैदा करने के लिए फर्जी व्हाट्सएप चैट, नकली पहचान पत्र और सरकारी दस्तावेज तैयार किए जाते थे। जांच में महराजगंज जिले के रामनयन गुप्ता का नाम भी सामने आया है। पुलिस का दावा है कि ठगी से अर्जित धन से उसके नाम पर 100 डिसमिल से अधिक जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
 सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरोह की संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना