EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सोशल मीडिया पर रंगबाजी और आक्रामक पोस्ट करने वाले चार युवक गिरफ्तार
Link
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 34 54
    08 Jun 2026 06:18 AM



जौनपुर 6 जून। थाना खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक और आक्रामक पोस्ट साझा करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं आक्रामक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए चार व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरिफ पुत्र मो. उमर कुरैशी निवासी पटैला, थाना खुटहन (उम्र लगभग 20 वर्ष), सरफराज उर्फ सबलू पुत्र रियाजुद्दीन निवासी पटैला (उम्र लगभग 26 वर्ष), अमजद उर्फ गोरका पुत्र शमशेर उर्फ हाथी निवासी पटैला (उम्र लगभग 28 वर्ष) तथा आसिम पुत्र जुबेर निवासी पटैला (उम्र लगभग 22 वर्ष) शामिल हैं।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल विनय यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल अनिकेत शामिल रहे। देखे जौनपुर से  विपिन चंद मौर्य की रिपोट 

20260608061730196645742.mp4



Subscriber

188739

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना