गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । गोरखपुर-कुसम्ही मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी धर्मेंद्र यादव (45 वर्ष) अपने ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
