EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नव निर्मित अखंड दया धाम आश्रम का सप्त दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह एवं श्रीमद्भागवत कथा 24 जून से
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    07 Jun 2026 19:14 PM



हरिद्वार। सप्त सरोवर मार्ग स्थित नव निर्मित अखंड दया धाम आश्रम का सप्त दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य 24 से 30 जून 2026 पर्यन्त आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रख्यात सन्त महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज के सत्संकल्प से एवं गोयल परिवार, इंदौर द्वारा अपने पूज्य माता-पिता श्री मन्नालाल एवं श्रीमती चमेली देवी की पावन स्मृति में सेवा, आध्यात्मिक शांति और लोक कल्याण के उद्देश्य से स्थापित नवनिर्मित अखंड दया धाम के भव्य उद्घाटन समारोह का शुभारंभ 24 जून को प्रातः 11:30 बजे से संत-विद्वत सम्मेलन के साथ होगा। तत्पश्चात सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। जिसमें नित्य अपराह्न 04 बजे से सायं 07 बजे तक महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज अपने श्रीमुख से समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि अखंड दया धाम आश्रम के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 30 जून को विश्राम दिवस की कथा प्रातः 9बजे से 12 तक रहेगी। तत्पश्चात श्रीधाम वृन्दावन से आए संतों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों के आशीर्वचन होंगे। तदोपरांत समष्टि भंडारे के साथ उद्घाटन समारोह का समापन होगा।

पूज्य महाराजश्री की परम् कृपा पात्र शिष्या साध्वी कृष्णानंद महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना