EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षा से समाज में बदलाव संभव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही विकास की नींव : सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    07 Jun 2026 18:46 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और उनके विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले छात्र आज देश के विभिन्न उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं। रविवार को कादीपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में सांसद ने परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक संत प्रसाद दुबे को उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा वह कुंजी है, जो जीवन की तमाम चुनौतियों और संभावनाओं के द्वार खोलती है। शिक्षा से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है, इसलिए वह इसे समाज निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानते हैं। सांसद ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित नागरिकों पर निर्भर करती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों में नेतृत्व, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करें। सम्मान प्राप्त करने के बाद संत प्रसाद दुबे ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. एसपी सिंह पटेल पहले एक शिक्षक हैं और बाद में सांसद। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान देवनारायण दुबे, अशोक कुमार, पवन कुमार दुबे, गुड्डू दुबे, आशुतोष पांडेय तथा सांसद प्रतिनिधि बी.एल. वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना