EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बयाना में सैनी-कुशवाह समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 70 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 1
    07 Jun 2026 18:43 PM



बयाना- महात्मा ज्योतिबा फुले एवं लवकुश शिक्षा एवं विकास समिति बयाना के तत्वावधान में सैनी एवं कुशवाह समाज का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, गणेशी मार्केट स्थित अग्रवाल मैरिज होम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में कुल 70 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को महात्मा फुले की प्रतिमा, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत सुंदर ढंग से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन महेश चंद सैनी, सूरोठ ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका ईओ अनिता कुशवाह रहीं। समिति अध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाह ने बताया कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनका मनोबल बढ़ाने से है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, समरसता एवं भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर अशोक, मनोज, प्रह्लाद, राजीव,रुक्मण,प्रकाश, भंबल ,रमेश, मोहन, योगेश,कमल, किशोर सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।



Subscriber

188731

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना