सैदपुर (गाजीपुर) । नगर से बहरियाबाद जाने वाली सड़क पर शरीफपुर में हाईवे अंडरपास के नीचे चिरैयाकोट से आ रही बस के धक्के से बाइकसवार देवरानी जेठानी समेत तीन की मौत हो गई । पिता एवं एक पुत्री बच गए, जिनका इलाज सीएचसी सैदपुर में कराया जा रहा है । मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरि (25 वर्ष) पुत्र कुंदन गिरि अपनी सास की तबियत खराब होने के कारण उन्हें देखने के लिए आजमगढ़ गए थे । उनके साथ उनकी पत्नी काजल गिरि (23 वर्ष), दो बच्चियां शेजल (दो माह), श्रेया (1) एवं भाभी रितु देवी (25 वर्ष) पत्नी पंकज गिरि को लेकर बाइक से वापस घर के लिए निकले थे । अभी वह हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही , यात्री ने धक्का मार दिया । जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े । बस की गति इतनी तेज थी कि रोकने की बजाए काजल एवं रितु को रौंदते हुए , बस भागने लगी । काजल की गोद में बैठी दो माह की बच्ची शेजल की भी मौत हो गई। प्रतीक एवं श्रेया घायल हो गए । आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली के पास पुलिस ने बस को रोक लिया । इधर दोनों शवों को उठाकर कोतवाली भेजा । जबकि घायल पिता एवं पुत्री का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतका रितु को कोई बच्चा नहीं है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने स्वजनों को सूचना दे दी है, वे सैदपुर के लिए निकल गए हैं । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
