पैसों का लेन-देन और अवैध संबंध में युवक की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार
हत्या कर परवल के खेत में फेंका था शव।
बिहार के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के छतवारी गांव में एक युवक सुमन कुमार की बीते दिनों हत्या कर शव परवल के खेत में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सुमन कुमार की बीते दिनों हत्या मामले में मृतक की मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है.पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मृतका कि माँ वादिनी रंजन ने उजियारपुर थाने में आवेदन दिया। आवेदन में रंजन देवी ने आरोप लगाया कि लखनीपुर महेशपट्टी निवासी राजू दास एंव अमन कुमार एंव दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र सुमन कुमार को घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी।शव को परवल के खेत में फेंक दिया गया।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी का आरोपी अमन कुमार से जान-पहचान और पूर्व से संबंध था।
इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि मृतक सुमन कुमार के पास आरोपी राजू दास का 25 हजार रुपया बकाया था। आवेदन के आधार पर उजियारपुर थाना पुलिस ने राजू दास और अमन कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। देखे लालू यादव की रिपोट
20260607135620921168081.mp4
20260607135801331665076.mp4
20260607135848859121138.mp4
