EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आई तकनीकी अनुसार किसानों को खेती-बाड़ी में मिलेगी हर संभव मदद
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 54
    06 Jun 2026 19:25 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद आधुनिक तकनीक के दौर में अब खेती-किसानी भी तेजी से डिजिटल होती जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग द्वारा एआई आधारित सेवा शुरू की गई है, जिसके माध्यम से किसान मौसम, फसल, रोग और कीट नियंत्रण से जुड़ी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह सुविधा बिना इंटरनेट के भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब किसानों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोबाइल एप और कॉल सुविधा के माध्यम से किसान अपनी समस्या बताकर तुरंत विशेषज्ञों से सलाह प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए सेवा को स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया गया है।
इस तकनीक के माध्यम से फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान तेजी से की जा सकेगी और किसानों को समय रहते उचित उपचार की जानकारी मिलेगी। साथ ही कीटनाशकों के संतुलित उपयोग और बेहतर फसल प्रबंधन के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए खेती को अधिक लाभकारी और आसान बनाना है। इससे किसानों को समय पर सही जानकारी मिलेगी और फसल उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इंसेट-
एक क्लिक पर मिलेंगी खेती से जुड़ी जरूरी जानकारियां
योजनाओं की स्थिति और आवेदन संबंधी जानकारी, मौसम का ताजा अपडे,  फसल में रोग और कीट नियंत्रण के उपाय, मिट्टी स्वास्थ्य और उर्वरक संबंधी सलाह, आधुनिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी, किसान “किसान सुविधा ऐप”, “पीएम किसान ऐप” और एआई आधारित कृषि एप के जरिए घर बैठे ले सकेंगे जानकारी
किसान गूगल प्ले स्टोर से “किसान सुविधा ऐप”, “पीएम किसान ऐप” अथवा संबंधित एआई कृषि एप डाउनलोड कर अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद चैट या वॉयस सुविधा के माध्यम से सवाल पूछकर विशेषज्ञों से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा कॉल सुविधा के जरिए भी किसान सीधे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कृषि विभाग के अनुसार इस सेवा का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग में पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना