आसामाजिक, आराजक एवं दंबग लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंः- अशोक कुमार मीणा
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार मे किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर सत्यापन करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि थाना अन्तर्गत गांव के लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लें तथा आसामाजिक, आराजक एवं दंबग लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और शान्ति व्यवस्था हलहाल में बनाये रखें। इस अवसर पर सीएमओ डा0 भावनाथ पाण्डे, उप जिलाधिकारी सदर मंयक कुण्डू, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित ब्लाक के खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट चन्दन यादव 151137475
