फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैंथी मार्कण्डेय महादेव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक इं अजय सिंह ने समर्थकों के साथ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए भगवान शिव का 51 किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर के महंत के सान्निध्य में यज्ञ-हवन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।
मंदिर परिसर स्थित प्रभु श्रीराम दरबार में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कर प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति एवं सुशासन के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके कार्यों से प्रदेश में सुशासन एवं लोककल्याण की भावना मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता गौरव सिंह, डॉ. लोकनाथ पांडेय, डॉ. मारुत नंदन मिश्रा, डॉ. मोहन सिंह, मोहित पाठक, दीपू पाठक, अजय पांडेय, अवनीश सिंह, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
20260606165112976814154.mp4
20260606165135962308851.mp4
20260606165226671288443.mp4
