EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चीन में लहराया तिरंगा, माड़ापार की बेटी पुष्पा यादव बनीं एशियन बीच गेम्स की स्वर्णिम विजेता!
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 54
    06 Jun 2026 15:52 PM



 फ़ास्ट न्यूज़   इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान पुष्पा यादव ने चीन में आयोजित छठी एशियन बीच गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन कर दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की मजबूत खिलाड़ी मेंग्यू झाई को पराजित कर भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया और तिरंगे का मान विश्व मंच पर बढ़ाया।
शुक्रवार को अपने पैतृक गांव माड़ापार पहुंचने पर स्वर्णिम विजेता पुष्पा यादव का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। गांव में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर चौरी-चौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार सिंह टप्पू ने पुष्पा यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं 25,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्हें एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अजय सिंह टप्पू ने कहा कि "पुष्पा यादव की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत बनेगी।"
स्वागत समारोह के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने पुष्पा यादव के सम्मान में जोरदार नारे लगाए और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर भारतीय कुश्ती जगत एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें कुशीनगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ दीपू, पल्टू यादव, सम्राट सिंह, डॉ. अशोक सिंह, रणविजय सिंह, समीर यादव, संपूर्णानंद पाण्डेय, राजकुमार, भोला, अक्षयबर यादव, गिरजेश सिंह, सामदेव यादव, जगन्नाथ यादव, विदेशी भारती, श्रीभगवत निषाद, सुदामा राजभर, बिजेंद्र सिंह, राधेश्याम यादव, साजन सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, रविंद्र यादव, गुड्डू एवं मुबारक अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
माड़ापार की बेटी की इस स्वर्णिम सफलता ने न केवल चौरी चौरा बल्कि पूरे गोरखपुर और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक