महाराजगंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री सुधेश मोहन श्रीवास्तव, प्रिंसिपल श्री जगमोहन मिश्र, वरिष्ठ अधिकारी श्री राजेश सहानी, उप प्रधानाचार्य श्री हरि बहादुर थापा तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री पुरुषोत्तम पाण्डेय ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री जगमोहन मिश्र ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे साथी हैं। पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी वसुंधरा को पुनः हरा-भरा बनाकर पर्यावरण को प्राकृतिक स्वरूप देना होगा, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। देखे धीरेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोट
20260606153121973248041.mp4
