EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

TTA मथुरा का हुआ गठन उद्यमी एवं व्यापारी हित में होगा कार्य …
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 35 54
    06 Jun 2026 14:12 PM



मथुरा में द ट्रेडर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ-साथ व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में व्यापारिक संगठन को राष्ट्रीय स्तर की संस्था कैट से संबद्ध किए जाने की भी जानकारी दी गई।

मथुरा के एक स्थानीय होटल में आयोजित द ट्रेडर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में व्यापारियों और युवा उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश के उद्यमियों और व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट से द ट्रेडर्स एसोसिएशन को संबद्ध कर लिया गया है। अब संगठन कैट के नेतृत्व में व्यापारी हितों और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

बैठक में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल 'हाथी वाले' मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने और संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले को मुख्य संरक्षक, संजय चतुर्वेदी को चेयरमैन, योगेश द्विवेदी को उपाध्यक्ष, दीपक सिंघल को महासचिव, पवन ठाकुर को सचिव और मुकेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया।

महासचिव दीपक सिंघल ने बताया कि संगठन के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले को "वरिष्ठ व्यापारी रत्न" सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बैठक में विनोद अग्रवाल, रोहित महावन, माधव गर्ग, अंकित गोयल, युवराज अग्रवाल, पवन ठाकुर, रोहित अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, राजन गौतम, संजय चतुर्वेदी, गौरांग सिंघल, दिलीप गर्ग, नितिन सर्राफ, नीरज मौर्या, तरुण वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमी मौजूद रहे।

 

 
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना