ग्वालियर --
प्रधान फाउंडेशन के आयोजक अनंत शर्मा जी ने आज एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि 7 जून 2026 रविवार को करौली माता मंदिर महल गांव में एक विशाल निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी आने वाले लोगों की आंखों की निशुल्क जांच होगी अगर उन्हें किसी उपचार या दवाई की जरूरत होगी तो वह भी उन्हें निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा और जिसको नजर कमजोर होगी उसे मुफ्त चश्मा दिया जाएगा और आंखों की निशुल्क जांच के साथ अगर किसी को मोतियाबिंद का उपचार की जरूरत होगी तो वह भी उसे मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा यह शिवर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है इस ईश्वर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया जाएगा जिसमें डॉक्टर मोनिका यादव डॉक्टर नीतू गोयल जी डॉ विजय गुप्ता डॉक्टर संदीप बाजपेई डॉ अंशु बाजपेई एवं डॉक्टर राखी सिंह विशेषज्ञ मरीजों की परीक्षण करेंगे एवं उन्हें जरूरत पड़ने पर निशुल्क दवाइयां का वितरण एवं चश्मा भी प्रदान किया जाएगा
