EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, नकलविहीन व निष्पक्ष परीक्षा के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jun 2026 19:43 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जनपद में 8, 9 एवं 10 जून को 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से नोडल अधिकारी तक पहुंचाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षार्थियों को धूप से बचाने के लिए पर्याप्त छाया की व्यवस्था तथा दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के आसपास ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, साफ-सफाई एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी सतत निगरानी भी की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए तथा बायोमैट्रिक और ई-केवाईसी की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति न दी जाए और शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा सहित सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188808

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक