EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    05 Jun 2026 19:43 PM



श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज। आगामी 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बायोवेद रिसर्च सेंटर, भगौतीपुर, श्रृंगवेरपुर धाम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीतियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में समाज के अधिकाधिक प्रबुद्धजनों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शिवम मिश्र 'शिवाजी' ने कहा कि, "प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को वैचारिक रूप से सशक्त, संगठित एवं जागरूक बनाने का एक सार्थक प्रयास है। आज आवश्यकता है कि समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं जागरूक नागरिक एक मंच पर आकर सामाजिक चुनौतियों, शिक्षा, संस्कृति, संगठन और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर संवाद करें। हमें विश्वास है कि 14 जून का यह आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना और एकता का नया संदेश देने का कार्य करेगा।"

बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता आशीष पाण्डेय, समाजसेवी अजय शर्मा, डॉ. रमापति त्रिपाठी, शिक्षक हर्ष मिश्रा, के.डी. मिश्र, कुलदीप शुक्ला, रितेश पाण्डेय, राजन शुक्ला, पंकज पाण्डेय, अंकित मिश्रा, राजीव मिश्र, विमल मिश्र, सुधांशु मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक