फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटा गया तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इसी क्रम में ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना एवं आरती कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बाबागंज स्थित अटल पार्क में भाजपा नेत्री रचना चतुर्वेदी के संयोजन में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। जन्मदिवस कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक , महामंत्री राजेश मिश्रा राजन, राजेश सिंह, अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, रजत सक्सेना, पिंकी दयाल, रुचि केशरवानी, रचना चतुर्वेदी, मनप्रीत कौर, अंशुमान सिंह, रामआसरे पाल, गजराज सिंह, आलोक गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनहित के संकल्प दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
