EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 22 32
    05 Jun 2026 19:15 PM



नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड में पौधरोपण करती नपं अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व अन्य
 
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को लेकर विभिन्न आयोजन किये गये। तहसील में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने अधिवक्ताओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। वहीं नगर पंचायत कार्यदायी संस्था द्वारा नपं अध्यक्ष अनीता द्विवेदी एवं अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप के संयुक्त नेतृत्व में सांगीपुर वार्ड स्थित शिव धाम के समीप तालाब किनारे पौधारोपण किया गया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय सांगीपुर परिसर में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन नगरपंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सभासद कैलाशनाथ त्रिपाठी, धर्मपाल गौतम, पन्नेलाल पाल, बिंदु शर्मा, छोटेलाल सरोज, अवनीश शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल आदि मौजूद रहे। वहीं शीतलमऊ वन ब्लाक परिसर में वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। विकासखण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम पंचायत लकुरी में बीडीओ विजयशंकर मणि की अगुवाई में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर भुवनेश्वर शुक्ल, सदाशिव द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, धीरेन्द्र गौतम आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188726

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना