दलसिंहसराय उजियारपुर थाना क्षेत्र से.लोडेड पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात विक्की कुमार गिरफ्तार
- उजियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात गिरफ्तार
- धमुआ चौक से हथियारबंद अपराधी दबोचा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- विशेष छापामारी अभियान में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस को देख भाग रहा बदमाश चढ़ा हत्थे, पिस्टल और कारतूस बरामद
- डीएसपी ने किया खुलासा, लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार
- उजियारपुर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, आरोपी जेल भेजा जाएगा
- कुख्यात विक्की कुमार गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
- धमुआ चौक पर पुलिस की छापेमारी, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बिहार के दलसिंहसराय से जहाँ विशेष छापामारी अभियान के तहत उजियारपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.धमुआ चौक से पुलिस ने लोडेड देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत 4 जून की संध्या में पु.अ.नि.राहुल कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ धमुआ चौक पर मौजूद है.सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना के सशस्त्र बल के साथ छापामारी की गई.पुलिस गाड़ी देखकर एक व्यक्ति पीठ पर नीला बैग टांगे भागने लगा.सशस्त्र बल के सहयोग से राहुल कुमार रजक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.गिरफ्तार बदमाश कि पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआ चौक निवासी हरेराम झा के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुआ है.
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल जिसके मैगजीन में 04 राउंड जिंदा गोली,बाएं पैंट के घुटने वाले पॉकेट से एक लोडेड मैगजीन जिसमें 03 राउंड जिंदा गोली थी.काले पॉलीथिन में रखे हुए 03 राउंड जिंदा गोली व एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है.कुल 10 जिंदा गोली के पेंदे पर 32.25 HPM अंकित है.पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है.गिरफ्तार विक्की कुमार पर पहले से उजियारपुर थाना में दो मामला दर्ज है.
डीएसपी ने आगे बताया कि आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.अवैध हथियार,शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.छापेमारी दल में पु.अ.नि. राहुल कुमार रजक,गृह रक्षक प्रिंस कुमार, महिला गृह रक्षक कांति कुमारी,चौकीदार राज कुमार, राम प्रवेश, नन्दकिशोर पासवान शामिल थे. देखे लालू यादव की रिपोट
20260605184508202757475.mp4
20260605185834198756250.mp4
20260605190354621172222.mp4
