- महिला की मौत से जुड़े लूटकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
- कमरपेटी झपटने से हुई महिला की मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- खनियाधाना पुलिस की बड़ी सफलता, झपट्टा मार गिरोह के पांच सदस्य दबोचे
- झपट्टा मार लूट बनी मौत की वजह, पांच आरोपी पहुंचे जेल
- एक महीने बाद खुला महिला मौत कांड का राज, पांच आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से जहाँ थाना खनियाधाना पुलिस ने महिला की मौत से जुड़े झपट्टा मार लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की कमरपेटी के पांच हिस्से एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 2 मई 2026 को महेश कुमार लोधी निवासी राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी मीना लोधी (43) रिश्तेदारी से लौट रही थीं। 1 मई की रात करीब 7:45 बजे अछौनी-कंजवाह नाले के पास पिछोर-चंदेरी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी चांदी की कमरपेटी झपट ली। झपट्टे के दौरान मीना लोधी बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में थाना खनियाधाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने अरविंद यादव, शनि योगी, राहुल उर्फ छोटू झा, राजेश पाल एवं दिनेश पाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने लूटी गई चांदी की कमरपेटी के पांच भाग एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी प्रशांत शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव सहित खनियाधाना, मायापुर एवं पिछोर पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही। देखे राजू जाटव की रिपोट

20260605185845668327438.mp4
20260605190221301261001.mp4