EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भलोटिया दवा मंडी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    05 Jun 2026 18:09 PM



भलोटिया दवा मंडी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। फायर स्टेशन गोलघर को प्रातः 8:22 बजे इसकी सूचना मिली। तत्काल दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए। आग प्रथम तल पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स में लगी थी। यह दुकान दवाइयों की थी और आसपास भी कई दवा दुकानें थीं। दमकल इकाई ने मोटर फायर इंजन से पानी का छिड़काव कर 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की सूझबूझ और तत्परता से आसपास की सभी दुकानें सुरक्षित बच गईं। एक बड़ा हादसा टल गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान स्वामी अनुज अग्रवाल हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय और अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव मौके पर मौजूद थे। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188726

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना