EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्य मंत्री और नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर के प्रथम आगमन हुआ जोरदार स्वागत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 43
    05 Jun 2026 17:59 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर में नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया।
 
इसके उपरांत, प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया। उन्होंने जनपद की प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों पर अधिकारियों के साथ प्रारंभिक चर्चा की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बुलंदशहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि जनपद के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सुरेंद्र दिलेर जैसे ऊर्जावान और कर्मठ
व्यक्तित्व को प्रभारी मंत्री का दायित्व मिला है। उनके मार्गदर्शन में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
 
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, विधायक प्रदीप चौधरी, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, सी.पी.सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह और मीनाक्षी सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188726

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना