EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सैंया के वीरई में हिट एंड रन का कहर, तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    05 Jun 2026 09:08 AM



आगरा के सैया थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। वीरई चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना सैया थाना क्षेत्र के वीरई चौराहे की है, जहां स्थानीय निवासी लहरीया झा सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिला।

सूचना पर पहुंची सैया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अब फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

फिलहाल घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, वहीं पुलिस हिट एंड रन के आरोपी चालक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि फरार चालक कब तक कानून के शिकंजे से बच पाता है। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410

 

 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक